बारां में सप्ताह भर से जारी बारिश के बाद कई इलाकों में थोड़ी बारिश कम हुई है। बाढ़ के बाद अब कई नदी नालों में पानी थोड़े उतार पर हैं।..
बारां जिले में बाढ़ के दौरान जिले की कई नदीयों, छोटी नदियां व नालों के पुल टूट गए हैं।लोग अपनी रोजी-रोटी व खाद्य सामग्री को लेने के लिए शहरी क्षेत्र में पहुंचने की जुगत में अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी नालों को रस्सी के सहारे पार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र से ऐसी तस्वीरें सामने आई है। जहां पर लोग अपने खाद्य सामग्री खरीदने के लिए शहरी क्षेत्र की ओर आने के लिए बाढ़ में टूटे हुए पुलों को रस्सी के सहारे पार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे उनकी जान भी जोखिम में बनी रहती है लेकिन फिर भी यह लोग उफनते नालों को पार कर रहे हैं।
बारां से बृजेश कलवार,



0 टिप्पणियाँ