डीजीपी एमएल लाठर की ऑफिशियल मेल आईडी काेलंबिया के आईपी एड्रेस से हैक की गई थी। इसके लिए प्राॅक्सी सर्वर यूज किया गया था। मेल काे ऑपरेट कर दाे मेल डिलीट भी की गई। हैकर ने यूपी डीजी काे मेल कर 15 अगस्त काे आर्मी ड्रेस में आतंकियाें के आने का अलर्ट भेजा था। हालांकि कुछ ही देर में मेल आईडी रिकवर कर ली गई थी, लेकिन हैकर्स से अधिकतर मेल ओपन कर लिए थाे।
हैकर्स ने मेल आईडी हैक करने के लिए डीजीपी की मेल पर पीडीएफ अटैच कर फिशिंग मेल भेजी थी। पीडीएफ पर क्लिक करते ही मेल हैक हाे गई। एसओजी जांच में आया पुणे में नेट प्राेवाइड करने वाली कंपनी माइक्राेस्कैन का इंटरनेट उपयाेग किया गया था। एसओजी ने माइक्राेस्कैन से मूल आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी है।
हैकर्स ने 13 अगस्त काे डीजीपी की ऑफिशियल मेल आईडी हैक कर यूपी पुलिस काे आतंकी अलर्ट के मेल भेजे, लेकिन हैक करने के बाद पासवर्ड नहीं बदला। इसके चलते साइबर एक्सपर्ट ने पुलिस मुख्यालय डीजीपी ऑफिस में ऑफिशियल मेल आईडी काे ऑपरेट करने वाले सिस्टम काे पूरी तरह से लाॅगआउट कर दूसरे सिस्टम पर मेल आईडी ओपन कर तत्काल पासवर्ड बदल लिए। इससे कुछ ही देर में डीजीपी की हैक आईडी रिकवर हाे गई। हैकर अगर पासवर्ड बदल लेता ताे रिकवर करने में समय लग जाता।


0 टिप्पणियाँ