राजस्थान सरकार व केन्द्र सरकार ने जहां वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदर्शन पर कई सारे प्रतिबंध लगा रखे हैं | तो कई सारे नियम व कायदे जारी कर रखे हैं लेकिन जो गाड़ी धुऐं के गुब्बार उड़ते व सरकार के नियमों को तोडते हुये नजर आई वो बारां जिला प्रशासन की सरकारी बोलेरो चौपहिया वाहन है |
गुरूवार को बारां जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली बारां जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। जो बारां से चलकर शाहाबाद की और काफीला गुजर रहा था कि काफिले में सरकारी गाड़ी सभी सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाती हुई नजर आई।
इस काफिले के साथ काफिले में बारां जिले का पूरा जिला प्रशासनिक लवाजमा साथ था लेकिन सरकारी गाड़ी बोलेरो फर्राटे से धुंआ उड़ती हुई दौड़ती रही| जहां सरकार एक और आम लोगों के लिए तो वायु प्रदूषण के लिए कई सारे प्रतिबंध लगाकर व नियम तोड़ने वालों के ऊपर जुर्माना लगाती है लेकिन जब राजस्थान सरकार के ही मंत्री के काफिले में सरकारी गाड़ी के द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आई।
बारां से बृजेश कलवार,


0 टिप्पणियाँ