कोटा शहर में बारिश से बिगडे हालातो का जायजा लेने के लिए कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुजंल ने आज स्टेशन ईलाके के जनकपुरी, आदर्श काॅलोनी पहुंचे।


जहां पर स्थानीय लोगो ने तीन दिन से भरे बारिश के पानी के बारे में गुंजल को जानकारी दी। वहीं पूर्व विधायक ने बताया यहां की स्थिति बहुत ही भयावहा है। पूरी काॅलोनी चारो तरफ से पानी से घिरी हुई है। घरो में 2 फीट तक पानी भरा हुआ है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। सरकार को कोई सुध नही। यहां के हालातो को देखकर साफ लग रहा है कांग्रेस की विकास की तस्वीर सामने आ गई है। 



जिला प्रशासन को इस संबंध में कहा है की जल्द ही इस समस्या का समाधान करे नही तो जनता को लेकर आगे की रणनिती बनानी पडेगी।

कोटा से हंसपाल यादव,