भाजपा से निष्कासित होने के बाद रोहिताश्व शर्मा जल्द ही नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। वर्ष 2023 में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शर्मा पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके लिए रथ तैयार हो चुका है।
शर्मा ने बताया कि रथ तैयार हो चुका है। मैं अपने समर्थकों के साथ पूरे प्रदेशभर में गांव और शहर शहर में घूमकर लोगों से मिलूंगा। जब तक वसुंधरा राजे प्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं बन जाती, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
गाैरतलब है कि लगातार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित संगठन से जुड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के चलते शर्मा को 6 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।
ऐसे शुरू होगा कार्यक्रम
रोहिताश्व शर्मा ने बताया कि 8 अगस्त को बानसूर में सभा के बाद मैं आम जनता और युवाओं से वचन लेकर अपनी यात्रा शुरू करूंगा। मानसून सीजन के बाद अपने समर्थकों के साथ पूरे प्रदेश में निकलूंगा और जगह-जगह जाकर लोगों से मुलाकात करके वसुंधरा राजे को सीएम बनाने के लिए समर्थन मांगूंगा।
(दैनिक भास्कर से साभार)


0 टिप्पणियाँ