देश में मौसम विभाग की मानें तो अगस्त महीने के दौरान मानसून सीजन की कुल 99% बारिश हो जाएगी। बारिश का सिलसिला मानसून की विदाई के बाद भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का आकलन है कि इस बार बारिश का यह सिलसिला दिसंबर तक जारी रह सकता है।




हालांकि इससे पहले मानसून की विदाई तो हो जाएगी लेकिन छुटपुट बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। विभाग का आकलन है कि दुनिया भर के मौसमी मॉडल में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान ला-नीना उभरने के लिए अनुकूल परिस्थितियों के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार मानसून सीजन के बाकी बचे 2 महीनों में सामान्य बारिश होगी।



 उनका कहना है कि अगस्त महीने में मानसून सीजन की 94 से लेकर 104% तक बारिश होने का अनुमान है। दूसरी ओर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है मंगलवार को भी प्रदेश के 4 जिलों में अत्यंत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वही जयपुर, टोंक, करौली, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर ,अजमेर, भीलवाड़ा, झालावाड़ और कोटा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट।