सीबीएसई बोर्ड और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12 वीं कक्षा के परिणाम आने के बाद इस बार छात्रों के लिए कॉलेज में एडमिशन लेना काफी मुश्किल भरा कदम साबित होगा। इस बार कोरोना के चलते बिना परीक्षा दिए ही 95 और इससे ज्यादा प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

 इसलिए माना जा रहा है कि एडमिशन के लिए कॉलेजों में निकलने वाली कट ऑफ की सूची भी 95% के आसपास रहेगी। इस बारे में शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि स्टूडेंट्स की हाई परसेंटेज को देखते हुए कट ऑफ बढ़ना तय है। राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में सीमित सीटें हैं, ऐसे में एडमिशन के लिए कंपटीशन बहुत ही कठिन रहेगा। आपको बता दें कि 12वीं बोर्ड से राजधानी जयपुर में ही 97 से 98% अंक लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या हजारों में है। ऐसे में एडमिशन प्रक्रिया पर इसका असर नजर आना सौ फ़ीसदी तय है। 



अनुमान ये भी है कि जहां एंट्रेंस एग्जाम से एडमिशन होंगे, वहां स्टूडेंट के पास विकल्प होगा। इस बारे में कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दिलीप सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष बीकॉम पास कोर्स में जनरल केटेगरी की कट ऑफ 88% रही थी लेकिन  इस साल कटऑफ 95% रहने के पूरे आसार हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट।