कोटा से हँसपाल यादव

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे एक दर्जन विकास कार्यों का निरीक्षण कर समय पर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य निर्धारत समय में पूरा नहीं करने पर पैनल्टी लगाई जायेगी। उन्होंने कलक्टेट सर्किल पर अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के सौन्दर्यकरण कार्य का निरीक्षण कर फुटपाथ पर रैलिंग लगवाने, उसके पास खाली भूमि में घास लगवाने एवं पीलरों के सहारे अशोक के पौधे लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बांरा रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ऑवर के कार्य का निरीक्षण कर कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने 80 फीट रोड़ अंडरपास के निर्माण कार्य में बजरंग नगर की ओर नाले के पास खाली भूमि पर पौधरोपण कार्य करवाने के निर्देश दिये। मंत्री ने झालावाड़ रोड़ पर सिटीमॉल के सामने निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड़ का कार्य निर्धारित समय 30 सितम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिये। गोबरिया बावडी सर्किल अंडरपास का निरीक्षण कर सर्किल पर पौधे एवं घास लगाने के कार्य का शीघ्र करवाने के निर्देश दिये। सर्किल पर आधुनिक रंगीन रोशनी एवं अंडरपास की दिवारों पर आकर्षक टाइल्स लगवाने, स्थानीय नागरिकों के आवागमन के लिए दुकानों के आगे चारों ओर रोड का निर्माण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने अंनन्तपुरा फ्लाई ऑवर का निर्माण नवम्बर माह तक पूरा कराने का लक्ष्य लेकर कार्य का गति प्रदान करने की बात कही।


घटिया निर्माण बर्दास्त नहीं-धारीवाल

स्वायत्त शासन मंत्री ने देवनारायण एकीकृत आवासीय योजना का निरीक्षण कर कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक कार्य पूरा करना है इसमें ढ़िलाई नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जावे, संवेदक द्वारा जहां भी घटिया कार्य किया गया है उसकी जांच कर अभियंता उसको हटवाकर नये सिरे से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करें।

मार्च 22 तक पानी की सप्लाई हो शुरू

स्वायत्त शासन मंत्री ने नये कोटा की कॉलोलियों में पेयजल सप्लाई के लिए निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर कार्य को गति प्रदान करते हुए मार्च 22 तक सभी चिन्हित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई शुरू कर ने का लक्ष्य लेकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने नांता में 1500 केएल क्षमता की अंकी निर्माण कार्य को 6 माह में पूरा करने के निर्देश दिये ताकि नागरिकों को समय पर पानी मिल सके।

अब नहीं जल भराव की समस्या

स्वायत्त शसन मंत्री ने बूंदी रोड़ स्थित कमला उद्यान एवं आस-पास की कॉलोनियों में वर्षा जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर यूआईटी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि इस प्रकार का प्लान तैयार करें कि दुबारा कभी इन क्षेत्रों में पानी भराव की समस्या नहीं रहे।