जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पूरे प्रदेश में राजस्थान प्रदेश में सोमवार को अवकाश रहेगा। राजस्थान सरकार ने इसका ऐलान किया है। 23 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छुट्टी रहेगी वहीं आज और कल प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। सरकारी कार्यालयों पर दो दिन तक झंडे झुके रहेगे।साथ ही राजकीय समारोहों का आयोजन भी नही किया जायेगा। गहलोत मंत्रीपरिषद की आज हुई बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
बता दे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। कल्याण सिंह साल 2014 से 19 तक राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। साल 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार भी उन्होंने सम्भाला था। दिवंगत कल्याण सिंह राजस्थान के सातवें राज्यपाल थे, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था.

0 टिप्पणियाँ