कोटा हँसपाल यादव
संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीणा ने सिविल लाइंस स्थित निज निवास पर पेड़ों को रक्षासूत्र बांध कर उनकी देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लेते हुए रक्षाबन्धन पर्व मनाया।
सभागीय आयुक्त ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व देशभर में आपसी भाईचारे एवं भाई बहन का एक-दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने बताया कि प्रकृति की रक्षा करने से ही मानव जीवन पृथ्वी पर संभव है ऐसे में पौधों की रक्षा करने का संकल्प लेकर रक्षा बन्धन का पर्व मनाया गया। उन्होंने बताया कि प्रकृति के प्रतीक पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लेकर प्रत्येक मानव का भाई-बहिन का यह पर्व मनाना चाहिए। उन्हे निज निवास पर ब्रम्हकुमारी संस्थान की बहनों ने रक्षासूत्र बांध कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना तथा शुभकामनाऐं दी।


0 टिप्पणियाँ