सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट। 
भाजपा के रामगंजमंडी विधायक एंव सवाई माधोपुर के भाजपा पंचायत चुनाव प्रभारी मदन दिलावर ने आज सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के दौरान प्रदेश की काँग्रेस सरकार पर कई बडे और गंभीर आरोप लगाए ,मदन दिलावर ने बिजली कटौती व बिजली के बढ़े हुवे दामों को लेकर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा, मदन दिलावर ने कहा कि काँग्रेस सरकार बिजली बिलों के मध्यम से प्रदेश की आमजनता को लूट रही है ,सरकार कोयले के दाम भी नही चुका पा रही है ,जिसके चलते केंद्रों को 60 हजार करोड़ रुपये का अनुदान प्रदेश सरकार को देना पडा । बावजूद इसके बिजली विभाग की 87 करोड़ की देनदारी बकाया है ,ऐसे में कांग्रेस सरकार आमजनता से बिजली बिलों के मध्यम से वसूली कर रही है ,मदन दिलावर ने कहा कि जो लोग मर गए उनका भी राशन उठाया जा रहा है,कांग्रेस के लोग राशन की दुकानों से बन्दियाँ ले रहे है , काँग्रेस के राज में मरे हुवे लोग भी राशन का अनाज खा रहे है ,ये कांग्रेस के राज में प्रदेश में हो रहा है ,मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है प्रदेश में लगातार बलात्कार जैसी घिनोनी घटनाएं बढ़ रही है ,प्रदेश में महिलाएं एंव बालिकाएं सुरक्षित नही है ,मदन दिलावर ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक बलात्कारी ये कांग्रेसी ही है ,मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायको को खुली छूट दे रखी है ऐसे में गुंडे बदमाश विधायको की शरण मे है ,विधायको के दबाव में उनपर एफआईआर दर्ज नही हो पाती,मदन दिलावर में दूसरा बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा कि बजरी माफियाओं को काँग्रेस सरकार संरक्षण दे रही है काँग्रेस के विधायक बजरी माफियाओं से बंदी ले रहे है ,बजरी माफियाओं द्वारा पुलिस पर हमला किया जा रहा है उंसके बावजूद बजरी माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हो रही ,काँग्रेस सरकार और इसके विधायक बजरी माफियाओं से मिले हुवे है प्रदेश की काँग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है ,मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायको के चरण छू रहे है क्यो की उन्हें सरकार बचानी है ,मुख्यमंत्री ने विधायको को खुली छूट दे रखी है कि लूटो खाओ ओर एस करो ,तभी तो विधायको के दबाव में बलात्कारियों बजरी माफियाओं पर कोई कार्यवाही नही हो रही ,मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुवे कहा कि प्रदेश की आमजनता सब समझ रही है ,पंचायत चुनावों में जनता काँग्रेस को सबक सिखा देगी ,वही दूसरी ओर मदन दिलावर का एक वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वे बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर धमकाते हुवे नजर आ रहे है