श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
हरियाणा में सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज श्री गंगानगर में शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग को किसानों द्वारा जाम कर दिया गया ।बड़ी तादाद में दोनों और वाहनों की कतारें लग गई इससे न केवल आमजन बल्कि यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई ।
गौरतलब है कि आज हरियाणा के करनाल में टोल नाके पर किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर किसान धरने पर है। वहां किसानों ओर पुलीस में आपदा में झड़प हुई । इस पर पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज किया गया था, इस लाठीचार्ज में दर्जनों किसान घायल हुए तथा उनके चोटें भी आई हैं
इसके विरोध में दर्जनों की तादाद में युवकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर कैंसर से आगे भगवान सर के पास आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया वाहनों के इस प्रकार जबरन रोके जाने से दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई युवकों का कहना था कि हरियाणा में बीजेपी सरकार द्वारा किसानों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है जबकि किसान शांति पूर्वक अपना प्रदर्शन कर रहे थे, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम रास्ता खुलवाया ।




0 टिप्पणियाँ