सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट। 

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण इस व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने उपस्थित डॉक्टर राजीव गर्ग से पशु चिकित्सालय में पशुओं को दी जानी वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । कलेक्टर ने एक्सरे रूम, ओपीडी, लैब ,उपकरण आदि की भी जांच की और पशु चिकित्सको को आवश्यक निर्देश दिए । पशु  चिकित्सकों की ओर से चिकित्सालय में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं से जिला कलेक्टर संतुष्ट संतुष्ट नजर आए । इस दौरान रजिस्टर में आज की ओपीडी में तकरीबन 74 केस दर्ज पाए गए, जबकि 11 पशुओं की सर्जरी की गई है ,वहीं तीन केस गायनी के भी दर्ज किए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में कुछ व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश भी जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए । जिला कलेक्टर ने बताया कि पशु चिकित्सालय भवन जर्जर अवस्था में है ,ऐसे में पुराने भवन को गिरकर नया भवन बनाया जाना है । जिसके लिए राज्य सरकार से बजट भी स्वीकृत हो चुकी है । जिला कलेक्टर के कहा कि शीघ्र ही जिला पशु चिकित्सालय भवन बनवाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी ।