सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सवाई माधोपुर जिले में विगत तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है , जिसके चलते सभी नदी नाले उफान पर है ,वही सोमवार को देर रात एक आल्टो कार चालक ने कार को जिले के भैरूपुरा नाले के तेज बहाव में उतार दिया । जिसके कारण कार पानी के तेज बहाव में बह गई , आल्टो कार में पांच लोग सवार थे । पानी मे कार के बहाने पर कार में सवार दो लोग पानी मे डूब गए और दोनों की मौत हो गई , वही कार में सवार तीन लोग जैसे तैसे नाले के तेज बहाव के बीच एक बाबुल के पेड़ पर चढ़ने में कामयाब हो गए और उनकी जान बच गई । रात भर बाबुल के पेड़ पर अपनी जान बचाकर बैठे लोगों ने आज जैसे तैसे आस पास के लोगो से सम्पर्क किया और सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और बाबुल के पेड़ पर बैठे तीनो लोगो को रेस्क्यू कर सही सलामत बाहर निकाला गया , वही पानी के बहे दो लोगो के शवों को भी नाले से निकाला गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चितारा निवासी मानसिंह व रौनक है ,पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपर्ड कर दिये गये


0 टिप्पणियाँ