हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट
हनुमानगढ़ जिले के भादरा के पटवा गांव में सोमवार शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है।हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।भादरा पुलिस के अनुसार गांव के 13-14 साल के तीन बच्चे खेत में बनी पानी की डिग्गी में नहाने गए थे और तीनों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी। बच्चों के लापता होने पर जब परिजनों ने मंदिर से मुनियादी करवाई इसी दौरान किसान ने डिग्गी किनारे तीनों की चप्पलें देखी तब ग्रामीणों ने तीनों की डिग्गी में तलाश शुरू की तो तीनों के शव मिल गए।ग्रामीणों ने तीनों के शव डिग्गी से निकालकर भादरा पुलिस को सूचना दी मगर बच्चों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया इसके बाद भादरा पुलिस ने सुबह परिजनों से लिखित में लेकर तीनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये वहीं एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया।


0 टिप्पणियाँ