बारां ब्यूरो रिपोर्ट
बारां जिले में मंगलवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे एक ही परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है
एसडीआरएफ टीम के सेनानायक आईपीएस पंकज चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम बारां से एसडीआरएफ बी कंपनी कोटा की मानसून सत्र 2021 में आपदा राहत के लिए बारा जिले में तैनात पुलिस टीम प्रभारी हेड कांस्टेबल रामकुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना मांगरोल के अंतर्गत बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बसे हिंगोनिया गांव के एक मकान में परिवार के चार सदस्य फंसे हुए हैं सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। रेस्क्यू टीम प्रभारी 10 जवानों की एक रेस्क्यू टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। टीम द्वारा 10:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा एसडीआरएफ कमांडेंट को बताया कि घटनास्थल पुलिस थाना मांगरोल जिला बारां से लगभग 30 किलोमीटर दूर बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बसा हिंगोनिया बोत गांव है। जिले में अतिवृष्टि के कारण बाणगंगा नदी उफान पर है एवं पूरा गांव जलमग्न है तथा एक मकान में एक ही परिवार के चार सदस्य फंसे हुए हैं, इस पर टीम कमांडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं डिप्टी कमांडेंट गणपति महावर,सहायक कमांडेंट यशोधन पाल सिंह तथा बी कंपनी कोटा प्रभारी प्लाटून कमांडर रामदयाल को ऑपरेशन के निकटतम सुपरविजन के लिए नियुक्त किया गया। टीम कमांडर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों कास्टेबल देवकरण, बुद्धसिंह, विनोद, ऋतुराज, शिवपाल सिंह, भरत सिंह, कालूराम तथा कांस्टेबल धारा सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया नदी के तेज बहाव तथा उफनती लहरों के बीच जवान नाव की साहयता से जलमग्न मकान तक पहुंचे एवं फंसे हुए दंपत्ति तथा उनके दो बच्चों को लाइफ जैकेट पहना कर बोट द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।


0 टिप्पणियाँ