कोटा से हँसपाल यादव

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास के दौरान कोरोना के कारण अपना सुहाग खो चुकी महिलाओं और माता-पिता को खो चुकी बेटियों से रखी बंधवाई। लोकसभा कैंप कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में बिरला ने दो दर्जन से अधिक महिलाओं व बेटियों से राखी बंधवाई तथा भाई तथा अभिभावक का दायित्व सदैव निभाने की बात कही। इस दौरान महिलाओं ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को अपनी परेशानियों की भी जानकारी दी। पति को खो चुकी रीना मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से बेटी की नौकरी लगवाने की बात कही ताकि परिवार का खर्चा चल सके। इसी तरह स्मिता जैन ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले लोन लेकर बड़े अरमानों के साथ आशियाना सजाया था, परंतु पति की मौत के बाद जैसे सक बुछ खत्म हो गया। ईएमआई नहीं दे पाने के कारण बैंक की ओर से नोटिस देने की बात कही जा रही हैं। माता-पिता को खो चुकी बालिका सोम्या सपनानी को लेकर आई मौसी सिमरन ने कहा कि वे लोग बच्ची को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण फीस नहीं चुका पा रहे हैं। अन्य महिलाओं ने भी अपनी परेशानियां बताईं। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।