ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश की राजनीति में अब प्रशासनिक अधिकारी भी समाज को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने लगे हैं राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2001 बैच के अधिकारी सी आर देवासी ने सोशल मीडिया पर अपने समाज को आगे करते हुए सरकार को एक तरह से राजनीति करने का संकेत दे दिया है। अतिरिक्त आयुक्त, आबकारी प्लान और पॉलिसी उदयपुर के पद से ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सियासी पोस्ट करते हुए कहा कि यदि सरकार मुझे एसडीएम भी लगा दे तो मेरा सीधा साधा समाज मुझे और सरकार को बधाई देता है। हमारा समाज शंकर भगवान का भक्त है और वह हर हाल में खुश रहता है सभी को धन्यवाद। देवासी यही नहीं रुके उनकी नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया कि दम है तभी तो बोल रहा हूं वरना आबकारी की नौकरी करने के बाद लोग बोलते ही कम है। पोस्ट पर ही एक दूसरे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा समाज मारवाड़ संभाग की आठ से 10 विधानसभा और 2 लोकसभा क्षेत्र में निर्णायक है. लेकिन इसके बावजूद हमारे पास मौजूदा सरकार में एक भी नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री से समाज के प्लेटफार्म पर बात कर सके, समाज के लिए इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। देवासी का सोशल मीडिया पर लिखा गया यह पोस्ट वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सरकार ने देवासी को आबकारी विभाग से हटाकर उदयपुर के एम एल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर लगाया है।


0 टिप्पणियाँ