प्रदेश में पहली बार एलिवेटेड रोड पर लीनियर एलईडी एनर्जी एफिशिएंट आरिटेक्चरल लाइट की रोशनी की जाएगी। इसकी शुरुआत राजधानी जयपुर के में बन रहे सोडाला एलिवेटेड रोड से होगी। बुधवार को जेडीसी गौरव गोयल ने हवा सड़क पर बन रहे एलिवेटेड रोड का दौरा करते समय ये बात कही। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड पर रंग रोगन करने के बजाय इसे रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में मुंबई और अमृतसर की कई एलिवेटेड रोड रात को लीनियर एलईडी लाइटों से रोशन होती है। इस लाइट को कहीं से भी वाईफाई और इंटरनेट के माध्यम से डीएमएस कंट्रोल के जरिए संचालित किया जा सकेगा। यह लाइट त्योहार के अवसर पर बदली भी जा सकेगी। जैसे कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की लाइट होगी। जयपुर के स्थापना दिवस पर पिंक कलर की लाइट होगी और ऐसे ही होली, दिवाली, ईद, गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी जैसी त्योहारों के हिसाब से लाइटिंग में परिवर्तन किया जा सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ