चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन ने संभावित तीसरी लहर के आगमन को देखते हुए इससे निपटने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है ,इसी के अंतर्गत जिला राजकीय महिला एवं बाल चिकित्सालय में लूथरा समूह के सहयोग से सीएसआर माध्यम से बने मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने उद्घाटन किया।
जिला प्रशासन ने कोरोना की संभावित तीसरे लहर से निपटने के लिए जिले के दोनों ही प्रमुख जिला राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय और महिला एवं बाल चिकित्सालय में मरीजों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए सीएसआर माध्यम से गुजरात की गेपिंल लूथरा ग्रुप के सहयोग से करीब 34 लाख रुपए की लागत से मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करवाया है
जिसका उद्घाटन गुरुवार को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और यूनिट हेड भूपेश गुप्ता की उपस्थिति में किया। इसकी जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि कोरोना की पहली दो लहर से प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रयत्न किए थे,
और संभावित तीसरी लहर के लिए भी दोनों ही प्रमुख चिकित्सालय में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें से एक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लूथरा समूह की ओर से सीएसआर माध्यम के अंतर्गत बनवाया गया है जिसका उद्घाटन किया गया है और इसके अलावा दो और ऑक्सीजन प्लांट के कार्य निर्माणाधीन है
जो कि जल्द ही पूरे हो जाएंगे इसके पश्चात दोनों ही प्रमुख चिकित्सालय में मरीजों को जीवनदायिनी सुलभता से उपलब्ध हो सकेगी,उन्होंने बताया कि 34 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता वाला यह प्लांट जिला महिला एवं बाल चिकित्सालय में 35 बेड और 10 आईसीयू बेड को मेडिकल ऑक्सीजन की अनवरत सप्लाई करेगा।


0 टिप्पणियाँ