सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज गुरुवार को अल सुबह एक बार तेज बारिश हुई । करीब एक घण्टे हुई तेज बारिश के चलते शहर में पानी ही पानी हो गया ।

इस दौरान जिला मुख्यालय के पुराने शहर में मुख्य बाजार में एक से डेढ़ फीट पानी भर गया जिसके चलते स्थानीय लोगो को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा,वही मुख्य बाजार में पानी आने से कई दुकानों में पानी भर गया । गौरतलब है कि बुधबार दोपहर बाद से ही सवाई माधोपुर में लगातार हो रही बारिश का दौर थम गया था , लेकिन आज एक बार फिर करीब एक घण्टे तक जमकर बारिश हुई जिसके चलते शहर में हर तरफ पानी ही पानी हो गया और शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया । जिससे आमजन को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा
 सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट,