श्रीगंगानगर में पुलिस की चुस्त दुरुस्त गस्त के तमाम दावों को धता बताते हुए एक तरफ जहां एक ही दिन में तीन छीना झपटी की वारदातें हुई, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस की सूचना पर गैंगस्टर धोलू चौधरी के 5 गुर्गो को गिरफ्तार भी किया गया है।

आम जनता जहां गली मोहल्लों में खुलेआम घूम रहे बदमाशों के चलते डर के साये में परेशान हो रही है, छीना झपटी की वारदातें लगातार बढती हुई है उसे परेशान है, वही बड़ी वारदात करने वाले गैंगस्टर की गिरफ्तारी से थोड़ी राहत नसीब हुई है।पिछले ही दिनों सुखाड़िया नगर निवासी एनसीडेक्स और कपड़ा व्यापारी अरुण जैन के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपी गिरफ्तार किए हैं ।इनमें से एक आरोपी ने गैंगस्टर धोलू को किराए पर कमरा दिलवाया था तो दूसरे ने आपस में दो करोड़ वसूली का सौदा करवाया था।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुरानी आबादी एसएचओ रणजीत सेवदा ने एएसआई सुभाष मीणा हेड कांस्टेबल दयाराम ,कांस्टेबल जसदीप सिंह ,राकेश वरुण की टीम के साथ सुभाष मार्केट निवासी कुलदीप शर्मा के घर पर दबिश दी थी। 

वहां से हुमायूं पुर तहसील हरियाणा निवासी कपिल बीड़ा ,राहुल ,अमन, गजेंद्र और कुलदीप शर्मा के कब्जे से चार देसी पिस्तौल और 32 बोर के 10 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि धोलू चौधरी को शंकर कॉलोनी निवासी बिट्टू अग्रवाल ने किराए पर मकान दिलवाया था और निशांत ने इनके बीच 2 करोड़ वसूली में 84 लाख में सौदा करवाया था । धोलू चौधरी पुरानी आबादी में अपने साथी कुलदीप के घर 5 साथियो को छोड़कर वापस लौटते समय हिसार की एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया था और उसी रात जिला मुख्यालय पर उनकी सूचना पर ये गिरफ्तारियां हुई है ।

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर,