उदयपुर में चाइनीज मांझे की रोक के बावजूद भी चंद लोगों की लापरवाही की वजह से कई बार लोगों के जान पर आफत आ जाती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि बीती रात को चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक की जान आफत मे पड गई। 

बीती रात बीच सड़क पर मांझे के लटकने के कारण अपने काम से लौटते समय बड़गांव निवासी ऋषि प्रजापत की गर्दन कट गई। ऋषि प्रजापत की सुझबुझ की वजह से जान बच गयी अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। इस हादसे के बाद ऋषि प्रजापत ने बताया कि वे देर रात घर लौट रहे थे।

 जैसे ही बड़गांव खेड़ा माता चौक के बाहर पंहुचे तो चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया और एकाएक हक्का बक्का रह गए लेकिन तुंरत संभलते हुए अपनी बाइक को रोक लिया और इसके बाद जैसे-तैसे कर गर्दन में फंसे मांजे को दूर किया। इस बीच उनकी गर्दन से खून बहने लगा। हांलाकि रात में अंधेरा अधिक होने की वजह से वह एक बार घबराकर अपने घर चला गया। वहां जाकर देखा तो गर्दन पर बडा घाव पड गया था। 

आपको बता दे कि उदयपुर में यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई राहगीरों ने चाइनीज मांझे के कारण अपनी जान गवाई है। अब प्रशासन को इन जानलेवा मांझे पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की सख्त जरूरत है। बीते साल खेरवाड़ा में मांझे से ही युवक की जान चली गई थी, तो वहीं शहर में भी एक बच्ची घायल हो गई थी। बरहाल, जिला प्रशासन को जानलेवा मांझे पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की सख्त जरूरत है।

उदयपुर से भगवान प्रजापत,