राजस्थान के पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया है।अशोक गहलोत सरकार ने 60 आरपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है.
बतादे राजस्थान की गहलोत सरकार ने 60 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों (RPS) के स्थानांतरण/पदस्थान किए हैं. कुछ दिनों पहले भी बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों का तबादला हुआ था.
गृह विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में शिवपाल बैरवा- एएसपी राजसमंद, निरंजन कुमार चारण- कमांडेट पीटीएस खेरवाड़ा, रामचंद्र मूंड- एएसपी सीकर, सीताराम माहिच- एएसपी सीआईडी आईबी अजमेर, गणेशराम जाट- एएसपी कुचामन नागौर, सैयद मुस्तफा अली जैदी- अति. पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर लगाया है.इसके अलावा अन्य जिलो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बदला गया है।
जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,






0 टिप्पणियाँ