झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट। 

केन्द्रीय मंत्री के बाद कर्नाटक के राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत राज्यपाल के रूप में अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ उन्हेल नागेश्वर पहुंचे,इस दौरान जैन तीर्थ उन्हेल नागेश्वर पहुंचने पर झालावाड़ जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा व पुलिस अधीक्षक डॉ किरण सिद्धू ने कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अगवानी की, इसके बाद पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, उसके बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने नागेश्वर तीर्थ में भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन किए तो वहीं बाद में उन्होंने मंदिर परिसर में ही चातुर्मास कर रहे जैन संतों का भी आशीर्वाद लिया व उनसे बातचीत की ।


अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की तो साथ ही मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर तीर्थ पेढ़ी की ओर से उनका बहुमान भी किया गया, गौरतलब है कि झालावाड़ जिले के नजदीकी सीमावर्ती मध्य प्रदेश की नागदा -आलोट सीट से सांसद थावरचंद गहलोत केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी कई बार झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ उन्हेल नागेश्वर दर्शन के लिए आते रहे हैं, इस बार कर्नाटक का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार थावरचंद गहलोत उन्हेल नागेश्वर तीर्थ पहुंचे और भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इस दौरान उन्होंने तीर्थ पेढ़ी  के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की व विभिन्न विषयों पर बातचीत की,इस दौरान थावरचंद गहलोत ने कहा कि "मैं इस तीर्थ में बरसों से आता रहा हूं.. जब आम आदमी था तब भी आता रहा और जब अब राज्यपाल बन गया तब भी आया हूं.. इस तीर्थ से मेरी श्रद्धा जुड़ी हुई है इसीलिए मैं भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं" । इस दौरान उनके दौरे मे राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई भाजपा नेता समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे ।