झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट। 

झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर मवेशी चराने को लेकर रूपपुरा बालदिया व गादिया मेहर नाम के दो गांव के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक गांव के लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया साथ ही पुलिस की गाडी में भी तोड़फोड़ की गईं है। खूनी संघर्ष में 10 ग्रामीण और 1 पुलिसकर्मी घायल हुआ है,जिन्हें झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार झालावाड़ के असनावर थाना क्षेत्र के गादिया मेहर और रूपपुरा बालदिया गांव के बीच में वन विभाग की जमीन है। जिसमें मवेशी चराने को लेकर दोनों गांवो के लोगों के बीच विवाद चलता रहता है। ऐसे में आज विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 


जिसमें रूपपुरा बालदिया गांव के ग्रामीणों ने गादिया मेहर गांव के ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ,तो वहीं रूपपुरा बालदिया गांव के ग्रामीणों ने फायरिंग भी कर दी। जिसमें गादियामेहर गांव के 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर असनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।जहां कुछ  लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया तथा गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। जिसमें एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है, मामले की जानकारी मिलने पर अकलेरा डीएसपी समेत अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी गांव में पहुंच गया है, सारे मामले में असनावर थाना पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है ।