हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार
एक तरफ भीषण गर्मी दूसरी तरफ फसलों को पानी की जरूरत,वही सरकार व जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले 6 माह से इन्द्रा गांधी नहर का रेगुलेशन तक नही बना पाई है।जिसके चलते किसान असमंजस में व चिंतित है तो वही माकापा नेताओं ने विभाग पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग द्वारा पिछले कल 25 अगस्त को सूरतगढ़ ब्रांच में तो पानी छोड़ दिया गया है लेकिन नोरंगदेसर व रावतसर वितरिका में पानी नही छोड़ा गया और क्षेत्र के किसानों की पकी पकाई फसलें बर्बाद होने की कगार पर है।साथ ही किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही विभाग द्वारा पानी नही छोड़ा गया तो आने वाली 1 सितंबर को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।माकापा व किसान नेता जगजीत जग्गी व रघुवीर वर्मा ने कहा कि वे अपनी समस्या लेकर आये और मुख्य अभियंता उनकी बात बिना सुने वहां से खिसक गए।अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार वे हरगिज सहन नही करेगे।बता दे कि ये समस्या अबकी बार की नही है।हर वर्ष इस समय धान व अन्य फसलों की बुवाई होती है,लेकिन समय रहते न तो विभाग न ही सरकारे इस ओर ध्यान देती है।नतीजन हर बार किसानों को पानी के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है।अब देखने वाली बात ये की विभाग व सरकार किसानों को राहत के रूप में पूरा पानी उपलब्ध करवाती है या नही।


0 टिप्पणियाँ