जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

जयपुर में बदमाशों ने NHAI के कंसल्टेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। दो बदमाशों के गोली मारकर भागते हुए फुटेज सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

दरअसल राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने गोली मारकर NHAI के कंसल्टेंट की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले तो दो बदमाश वारदात स्थल की ओर जाते हुए और गोली मारने के बाद भागते हुए फुटेज में कैद हुए हैं। वारदात के बाद पूरे शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी भी करवाई गई लेकिन हमलावरों का कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।