झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे में गत 8 जून को मोंटी जायसवाल नामक युवक पर हुई फायरिंग के मामले में करीब 2 माह से फरार चल रहे भवानीमंडी के पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त रामलाल गुर्जर ने नीरज उर्फ मोंटी जायसवाल की हत्या के लिए तीन बदमाशों को 15 लाख रुपए की सुपारी दी थी।मामले की जानकारी देते हुए भवानीमंडी डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर तथा कस्बे के ही एक अन्य हिस्ट्रीशीटर मोंटी जयसवाल के बीच लंबे समय से रंजीश चल रही। करीब 2 वर्ष पूर्व 23 मार्च 2019 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मोंटू जयसवाल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था। जिसकेेेे बाद पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने मोंटू जयसवाल की हत्या की साजिश रची और मोंटू जयसवाल की हत्या के लिए 15 लाख की सुपारी दी थी। गत 8 जून को सुपारी किलर बदमाशों ने मोटू जायसवाल पर कालवा स्थानक मंदिर के सामने फायरिंग की थी, जिसमें मोंटू जायसवाल बाल-बाल बच गया था। मोंटू जयसवाल पर फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों साबिर, जुबेेेर व राजा फकीर को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने पूछताछ के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर द्वारा उन्हें मोंटू जयसवाल पर हमले के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी देना कबूल किया था। जिसके बाद से ही भवानीमंडी के पूर्व पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता रामलाल गुर्जर फरार चल रहे थे,जिसे करीब 2 माह बाद भवानीमंडी थानाधिकारी महावीर सिंह यादव की टीम ने भवानीमंडी के बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी रामलाल गुर्जर को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।