प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग फुल एक्शन के मूड में चल रहा है। हर रोज कोई न कोई भ्रष्ट नौकरशाह एसीबी टीम की गिरफ्त में आ रहा है। गुरुवार को भी जोधपुर की एसीबी टीम ने केरु हल्का की पटवारी सीमा रामावत को ₹1लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

सीमा रामावत ने यह रिश्वत पत्थर की खान का एग्रीमेंट नाम कराने को की एवज में ली थी। इस बारे में जोधपुर जिले के केरु गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र भगाराम जाट ने ब्यूरो में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि पटवारी एग्रीमेंट नाम करने की एवज में ₹2 लाख रिश्वत मांग रही है। 

इसके सत्यापन के बाद ₹1,00000 अग्रिम देने की बात कहकर राशि भेजी गई। सीमा रामावत ने रिश्वत की अग्रिम राशि अपने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास पर ली थी। जैसे ही उसने राशि ली तो एसीबी की टीम मौके पर पहुंच गई। सीमा रामावत ने एसीबी की टीम को देखते ही रिश्वत की राशि नीचे मंजिल पर फेंक दी जिसे एसीबी ने जब्त करने के साथ ही पटवारी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

 आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद से ही प्रदेश का भ्रष्टाचार निरोधक महकमा फुल एक्शन के मूड में आ गया है। शिकायत का सत्यापन होते ही तुरंत कार्यवाही को अंजाम दे दिया जाता है। गुरुवार को यह कार्यवाही जोधपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट।