ब्यूरो रिपोर्ट

बाडमेर मे भारतीय सेना का विमान हुआ बाड़मेर जिले मे बुधवार शाम के समय भारतीय लड़ाकू विमान का मिग क्रैश हो गया है। घटना मे पायलट सुरक्षित है।घटना के बाद उत्तरलाई से वायु सेना के अधिकारियों सहित कई अन्य अधिकारी ने हेलीकॉप्टर  क्रैश के हालात जाने हैं।


दरअसल बाड़मेर जिले के भुतिया गांव के पास मिग फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है। मिग क्रैश होने के बाद एक खेत में गिरा है। सूचना के मुताबिक पायलट सुरक्षित है। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गये।जानकारी के मुताबिक जिले से 35 किलोमीटर दूर मातासर गांव में शाम करीब 5 बजे वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि पायलट सुरक्षित है।घटना के बाद उत्तरलाई से वायु सेना के अधिकारियों सहित कई अन्य अधिकारी भी हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं गांव वालों की ओर से आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर भी डलवाए गये है।