ब्यूरो रिपोर्ट
जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलाई के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में सेना के ट्रक और एक मारूति वैन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।बताया जा रहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां से गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव के दर्शन करने वाले जातरूओं से भरी वैन के चालक का मोड पर संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन पूरी कबाड में तब्दिल हो गई। वैन को बचाने के चक्कर में सेना का ट्रक भी पलट गया। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी है।


0 टिप्पणियाँ