रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आर्सेलर मित्तल समूह के चेयरमैन एल.एन.मित्तल ने मुलाकात की । इस दौरान मित्तल ने प्रदेश में 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क स्थापित करने एवं करीब 19000 करोड़ का निवेश करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधापुंज के बारे में भी चर्चा की।
मित्तल ने प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए नीतिगत फैसलों एवं उद्यमियों की सुविधा के लिए उठाए गए कदमों की भूरी भूरी प्रशंसा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मित्तल को प्रदेश में माइनिंग सेक्टर एवं अन्य उद्योगों में निवेश का आमंत्रण दिया,साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगों को रिप्स- 2019 के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुविधा पूंजी उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।


0 टिप्पणियाँ