धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलपुर जिले में रक्षाबंधन के त्यौहार पर नकली मिठाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खादय एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सैपऊ, तसीमो और बसई नवाब कस्बे में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब एक दर्जन मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों से घेवर, रसगुल्ला, बर्फी, छेना, बेसन के लड्डू आदि मिठाइयों के नमूने लिए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए विभाग द्वारा सेम्पलिंग की कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन को लेकर विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी। खाद एवं सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में अलग-अलग टीमों का गठन कर मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया रविवार को रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन सैपऊ खंड मुख्यालय समेत तसीमो कस्बा एवं बसई नवाब में धड़ाधड़ मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों से नमूने लिए हैं। उन्होंने बताया अधिकांश दुकानदारों पर नकली घेवर की बिक्री की जा रही थी। रक्षाबंधन के त्यौहार पर घेवर की बिक्री सबसे अधिक होती है। नकली मिठाइयों पर अंकुश लगाने के लिए मिठाई विक्रेताओं की दुकानों से नमूने लिए हैं। करीब एक दर्जन मिठाई की दुकानों से नमूने एकत्रित कर जयपुर जांच के लिए भेजे जाएंगे। लिए गए नमूनों में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी दुकानदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया मिलावटखोरों के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। रक्षाबंधन त्योहार के दिन की गई कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।