धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के आंगई गांव में स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब के ठेके की दीवार में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए के माल सहित50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जिससे पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर एक बार फिर से सवालिया निशान लग रहे है।ठेका पर कार्यरत सेल्समैन भरत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हर रोज की तरह बीती रात को शराब के ठेके को बंद कर सोने को चला गया।आज सुबह जैसे ही वह ठेके पर पहुंचा तो ठेका की पीछे की दीवार टूटी हुई देखकर हक्का बक्का रह गया। ठेका की शटर खोलकर देखा तो करीब ढाई लाख रुपए का माल और 50 हजार रुपये की नगदी गायब थी। जिसकी सूचना सरमथुरा थाना पुलिस को दी है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ