बारां जिले के बाढ़ जैसे हालात बने हुए है मंगलवार से ही किशनगज क्षेत्र में करीब 9 लोग फसे हुए है जिनको 1 दिन बाद भी नही निकाला जा सका है ।
एनडीआरएफ ओर एसडीआरएफ की टीम पानी के तेज बहाव के कारण बाढ़ में फसे व्यक्तियों तक नही पहुच पा रही है ऐसे में मंगलवार को बाढ़ में फसे लोगो को एयर लिफ्ट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रमुख शासन सचिव आपदा प्रबंध को जिला कलेक्टर ने पत्र लिखा था लेकिन अभी तक भी आपदा प्रबन्धन जयपुर द्वारा कोई मदद नही पहुचाई गई है ऐसे में अभी भी बाढ़ में कई लोग फसे हुए है । वही सोढाना, रेबारपुरा क्षेत्र में एनडीआरएफ,सिविल डिफेंस,एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जहाँ फसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है
बारां से बृजेश कलवार,



0 टिप्पणियाँ