पाली से मनोज शर्मा, पाली जिले के जैतारण उपखंड क्षेत्र में स्थित रास गांव में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई ।
घटना की सूचना मिलते ही जैतारण उपखंड अधिकारी भास्कर विश्नोई व जैतारण वृताधिकारी सुरेश कुमार मौके पर पहुँचे। रास थाने के एएसआई डगराराम के अनुसार रास निवासी 10 वर्षीय आसिफ पुत्र सलाम तेली, सांवरिया दरवाजा रास निवासी 10 वर्षीय मुकेश पुत्र भंवरूराम मेघवाल, सेवरिया दरवाजा रास निवासी 8 वर्षीय अजय पुत्र भंवरूराम मेघवाल व रास निवासी 16 वर्षीय अजान पुत्र फरमान खान की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की सहायता से शवों को निकलवा कर रास सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया । इसके पश्चात पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सुपुर्द किए गए।2 सगे भाइयों की हुई एक साथ मौत तालाब में डूबने से 4 बालकों की मौत हो गई





0 टिप्पणियाँ