उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के रुपणी गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर शव को बिना मुंडेर के कुएं में फेंक दिया। जिससे पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुंए में शव होने की सूचना के बाद मौके पर सैकडों की तादात में ग्रामीण इकठ्ठा हो गये और कुछ ही देर में माहौल को बिगडता देख मांडवा और कोटडा थाना क्षेत्र की पुलिस को तैनात किया गया।
हांलाकि बाद मे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद शव को कुंए से बाहर निकाला गया। शव की पहचान रूपाणी गांव के कोउचा नाम के व्यक्ति के रूप में हुई। इसके बाद शव को मांडवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इधर परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड गये जिससे कोटडा डिप्टी भूपेंद्र सिंह को भी मौके पर पंहुचना पडा।
इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों और मौतबीरों की समझाइश के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ