करौली जिले मे विगत पांच दिनो से बारिश का दोर जारी है.बारिश के चलते जिले के लगभग ताल तैलया बांध नदी उफान पर है.ज्यादातर बांध की चद्दरें चल रही है तो वही जिले के मंडरायल उपखंड से होकर गुजर रही चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.जिसके चलते दर्जनो गांवो का संपर्क टुट गया है.तो प्रशासन ने कई लोगो का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया गया है.और गांवो को खाली करवाया गया है।
दरअसल जिले मे हो रही बारिश से नदी नाले बांध उफान पर है।जिले के मंडरायल उपखंड मुख्यालय से सटे राज्य मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा से होकर गुजर रही चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.चंबल नदी का खतरे का निशान 165.00 मीटर है जबकी चंबल नदी अब 169.60 मीटर पर बह रही है.जिससे दर्जनो गांवो के चपेट मे आने से संपर्क टूट गया है प्रशासन द्वारा गांवो को खाली करवाया गया है.
गांवो के घरो मे पानी भर गया है.ग्रामीण अपने मवेशियों को छोडकर सुरक्षित स्थान पर पंहुच गये है.वही जिला मुख्यालय स्थित पांचना बांध मे भी पानी की आवक को देखते हुए वापस से तीन गेट खोले गये.तीनो गेटो से 40-40सेंटीमीटर पानी की निकासी भरतपुर जिले के घना पक्षी विहार के लिए की जा रही है.बांध का गेंज 257.75 मीटर है.अगर इससे ज्यादा पानी आता है तो जिला प्रशासन की अनुमति के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा गेटो को खोलकर पानी की निकासी की जाती है।
मंडरायल के कई गांवो के हालात खराब,
मण्डरायल स्थित चंबल नदी में भारी पानी की आवक से मंडरायल क्षेत्र के चंबल किनारे बसे दर्जनों गांव पानी की चपेट में आने से हाहाकार मच गया है. लेकिन प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम बुलाकर लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है.पांचौली ग्राम पंचायत के टोडी गांव में चंबल नदी का पानी चारों तरफ से भर गया है. जिससे गांव का उपखंड मुख्यालय से पूर्ण तरीके से संपर्क टूट गया है. बुधवार को एसडीएम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 67 लोगों को बाहर निकाला गया, जब जाकर प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली. टोडी गांव में निचले बसे दर्जनों घरों में पानी भरकर लबालब हो गया है जिससे ग्रामीणों को हजारों रुपए का नुकसान पहुंच गया है, चंबल नदी का आज जलस्तर 24 मीटर से ऊपर हो गया. जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन की टीम अलर्ट नजर आयी।
दोपहर बाद चंबल नदी के जलस्तर में थोड़ी सी गिरावट आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली वही टोडी गांव के लोगों को रेस्क्यू कर तहसील कार्यालय पर लाया गया उसके बाद में उनके लिए पाचौली ग्राम पंचायत सरपंच कांता मीणा द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भोजन का प्रबंध किया गया.वही रानीपुरा सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में रात्रि बसेरा के लिए भेज दिया गया, ग्रामीण दिवारी लाल मल्हा पप्पू मल्हा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस व प्रशासन लोगों को बार-बार गुमराह कर गांव से रेस्क्यू करके ले आते हैं लेकिन हमारी मांग पर प्रशासन अमल नहीं कर रहा हमारी मांग है कि ऊंचाई वाली जगह पर हमें वसीयत के लिए पट्टे जारी किए जाएं यह मांग हमारी काफी लंबे समय से चली आ रही है
लेकिन प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा बार-बार गुमराह कर लोगों को गांव से रेस्क्यू कर ले आते हैं लेकिन वही समस्या आज भी हमारे सामने जस की तस बनी हुई है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी वसीयत के पट्टे आज तक जारी नहीं किए गए हैं. चंबल नदी किनारे बसे गांव की निगरानी के लिए जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, एसपी मृदुल कच्छावा, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर तहसीलदार भोलाराम बेरवा विकास अधिकारी विजय सिंह मीणा थाना अधिकारी जीतेंद्र सिंह चौधरी अपनी नजर बनाए हुए हैं और लोगो से पानी वाली जगहो पर नही जाने की अपील कर रहे है।
भारी बारिश की वजह से पुल और सडकें हुई क्षतिग्रस्त,
जिले में भारी बारिश की वजह से पुल और सडकें क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे कई गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो गया. सपोटरा के गोरेहार सड़क का पुल टूटने से, अमरवाड़ सड़क के पुल पर कालीसिल बांध का पानी भरने से, खूबपुरा नदी में 6-7 फीट पानी आने के कारण हाडौती सहित कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है. इसी प्रकार जीरौता-खेड़ला नदी में सड़क टूटने से नारौली का संपर्क टूट गया है. कालागुढा, दौलतपुरा का मार्ग, करणपुर में महाराज पुरा, कानरदा व करणपुर मंडरायल मार्ग पर भी आवागमन बन्द हैं.वही सपोटरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय मे पानी भरने से भवन के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
अब तक जिले मे इतनी हुई बारिश।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि जिले मे भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लोगो को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जा रही है.लोगो से नदी नालो बांधो के पास नही जाने की मुनादी की जा रही है.मंडरायल के समीप स्थित चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.लोगो का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक करौली जिला मुख्यालय पर 564 एमएम बारिश दर्ज की गई है,सपोटरा मे 586 एमएम,हिण्डौन मे 294 एमएम, टोडाभीम मे 215 एमएम,श्रीमहावीरजी मे 727 एमएम,मंडरायल मे 739 एमएम, नादौती मे 284 एमएम, कालीसिल बांध पर 799 एमएम, पांचना बांध पर 478 एमएम, जगर बांध पर 390 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
करौली से विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट




0 टिप्पणियाँ