हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

जूनियर वर्ग (अंडर-19) की राष्ट्रीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी भाग लेने वाली राजस्थान क्रिकेट टीम के चयन के लिए जयपुर में 28 से 30 अगस्त तक होने वाली राजस्थान चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हनुमानगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है

हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया की अंडर-19 के 24 एवं 25 अगस्त को जयपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा प्रशान्त माली,कृष्ण बंसल एवं कनिष्ठ जाखड़ का चयन किया है।उन्होंने बताया कि 28-30 अगस्त तक जयपुर में चैलेंजर ट्रॉफ़ी का आयोजन  किया जाएगा।


प्रतियोगिता में आठ टीम बनायी गई है जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की जूनियर वर्ग 19 वर्ष से कम आयु की टीम बनायी जाएगी। हनुमानगढ़ ज़िले के तीन खिलाड़ियों के चयन से हनुमानगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजीव बेनीवाल, सचिव मनीष धारणिया, कोषाध्यक्ष राजीव गोदारा, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह,संयुक्त सचिव बलविंदर खोसा , डॉक्टर विक्रम सिंह औलख,सुनील गोदारा,कन्हैया पारीक,संजय चौहान ने इन तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

बता दे प्रशांत माली ज़िले के गाँव पक्का सहारणा निवासी है एवं अंडर 16 में राजस्थान क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके हैं।हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी कनिष्क जाखड़ बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं।कृष्ण बंसल संगरिया निवासी है एवं तेज़ बॉलर है।