बारां जिले के सीसवाली कस्बे मे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीन दिन से  सीसवाली की खाडी नदी की पुलिया पर पानी अधिक होने से आने जाने वाले राहगीरों व वाहनो की आवाजाही रोकने व लोगो को सुरक्षा हेतु समझाईश के लिए पुलिया के दोनो छोर पर पुलिस जवान तैनात किये गये हैं। 


तभी एक व्यक्ति शराब के नशे मे धुत होकर अपने कपडे उतार कर नदी मे नहाने की कोशिश करने लगा। नदी मे तेज बहाव होने के कारण तैनात पुलिस जवानो ने समझाईश की मगर वह नही माना ओर तेज बहाव की तरफ नहाने की कोशिश करने लगा जिसको पुलिस ने रोका गया लेकिन शराबी युवक जोश व आक्रोश मे था जिसको पुलिस ने पकडने की कोशिश की मगर युवक पुलिया से पानी के तेज बहाव मे कुद गया जिसको पुलिस कास्टेबल सुनिल यादव 663 ने अपने जान की परवाह ना करते हुई नदी मे छलांग लगाकर बडी मुश्किल नदी से बाहर निकाल कर पुलिस थाने लाकर हिरासत मे लिया। जहां पुछताछ मे अपना नाम दीपक गुर्जर पुत्र रामेश्वर गुर्जर उम्र 30वर्ष निवासी कालूपुरा बताया गया।जिसको पुलिस ने धारा107,151सीआरपीएफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय उपखंड अधिकारी मांगरोल मे पेश किया गया।


बारां से बृजेश कलवार,