राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के 6 जिलों में पंचायती समिति चुनाव की गुरूवार को घोषणा कर दी है। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही इन जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कार्यक्रम के अनुसार तीन चरणों में चुनाव होंगे।
दरअसल प्रदेश की शेष बची 12 जिलों की पंचायती समिति में से 6 जिलों में पंचायती समिति चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दी है। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही इन जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कार्यक्रम के अनुसार तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 26 अगस्त को, दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त को और तीसरे चरण के लिए 1 सितंबर को मतदान होगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव 2021 कार्यक्रम की घोषणा की है।
बतादे 6 जिलों के लिए घोषित किए गए चुनाव में 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, 6 जिला प्रमुख / उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान / उप प्रधानों के लिए आम चुनाव होना है। कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के लिए आयोग की ओर से अब प्रत्येक मतदान बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1000 की गई है।पूर्व में एक मतदान बूथ पर सामान्यतः 1100 मतदाताओं की सीमा निर्धारित थी। प्रत्येक बूथ पर 1000 मतदाताओं की संख्या के अनुसार 6 जिलों में 10604 मतदान बूथ स्थापित किए जायेंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम,
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 11 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अगस्त है, जबकि नामांकन की जांच 17 अगस्त होगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 अगस्त दोपहर 3 बजे तक होगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 अगस्त दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा। पहले चरण के लिए मतदान दलों का प्रस्थान 25 अगस्त को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए दलों का प्रस्थान 28 अगस्त को होगा। इसके साथ ही तीसरे चरण के लिए दलों का प्रस्थान 31 अगस्त को होगा।पहले चरण के लिए मतदान 26 अगस्त को सुबह 7.30 से 5.30 बजे तक, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 29 अगस्त को सुबह 7.30 से 5.30 तक, जबकी तीसरे चरण के लिए 1 सितंबर सुबह 7.30 से 5.30 बजे तक होगी। वहीं, जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 6 सितंबर को होगा, जबकि उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 7 सितंबर को होगा।
जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ