चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर के ओसरा पुजारी और महिला के साथ महिला के कथित तौर पर अनैतिक संबंधों को लेकर हुई मारपीट में नित्य नए मोड़ आ रहे हैं और अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिसमें बुधवार को मंदिर पुजारी गणेश पाराशर अपनी पत्नी के साथ जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत हुए और उन्होंने  उनके साथ हूई मारपीट के मामले में करीब 10 लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को जिले के गंगरार क्षेत्र में सारनेश्वर महादेव मंदिर मे मंदिर के पुजारी गणेश पाराशर और एक महिला के कथित तौर पर अनैतिक संबंधों को लेकर मंदिर ट्रस्ट के करीब 10 लोगों ने उनके साथ मारपीट करके उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, इसी के चलते बुधवार को ओसरा पुजारी गणेश पाराशर अपनी पत्नी के साथ जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत हुए और उन्होंने एक रिपोर्ट देकर उनके साथ मारपीट मे शामिल करीब 10 लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है,

 गौरतलब है कि इसी मामले में मंगलवार को पीड़ित महिला ने भी जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर के उनके साथ मारपीट और सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की थी,  इसके बारे में जानकारी देते हुए ओसरा पुजारी गणेश पाराशर ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के करीब 10 लोगों ने उनके और एक महिला के साथ अनैतिक संबंधों की कहानी बनाकर उनके साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके कारण उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है और परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी को लेकर आज वह उनकी पत्नी को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुए हैं उन्होंने इस प्रकरण में लिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,