हनुमानगढ़ सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा बुधवार को पत्रकार वार्ता कर 9 तारीख को कृषि कानूनो के खिलाफ जन प्रतिरोध दिवस के रूप में ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन करने की बात कही,इस दोरान किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक ये काले कानून वापिस नही ले लेती तब तक ये विरोध प्रदर्शन यूँ ही जारी रहेगा।
और 9 अगस्त को प्रदर्शन से पूर्व जक्शन की धान मंडी में सभा का आयोजन किया जाएगा व उसके बाद मंडी से कलक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता में किसान नेता रामेश्वर वर्मा,आत्मा सिंह,रघुवीर वर्मा,रायसाहिब चाहर,रेशम सिंह,गुरपरविंद्र सिंह मान, लखविंदर सिंह बराड़ आदि माजूद रहे।
वही श्रीगंगानगर में भाजपा नेता कैलाश मेघवाल घटनाक्रम पर किसान व मजदूर नेता रामेश्वर वर्मा,रघुवीर वर्मा ने कहा कि कैलाश मेघवाल व भाजपा नेताओं ने श्रीगंगानगर में किसान प्रदर्शन को फ्लॉप करने की साजिश रची थी,जिसकी वजह से वे जान बूझकर किसानों की सभा की तरफ आये व सारा घटनाक्रम हो गया।साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर देश भर में किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे है लेकिन भाजपा के नेता आंदोलन को असफल करने में हर रोज नए नए हथकंडे अपना रहे है।
हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार,


0 टिप्पणियाँ