सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा

सवाई माधोपुर जिले में पंचायत राज आम चुनावों के तहत प्रथम चरण में बामनवास पंचायत समिति व गंगापुरसिटी पंचायत समिति क्षेत्र में कल 26 अगस्त को होने वाले मतदान को लेकर आज जिला मुख्यालय के सहुनगर स्कूल में मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया,जिसके बाद सभी मतदान दल मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।गौरतलब है कि जिला परिषद सदस्यों के साथ ही पँचायत समिति सदस्यों के लिए कल मतदान होने है।बामनवास पंचायत समिति की 17 व गंगापुरसिटी की 23 सीटों पर मतदान होंगे,इसे लेकर प्रशासन द्वारा बामनवास में 168 व गंगापुरसिटी में 216 पोलिंग बूथ बनाये गए है।बामनवास में एक लाख 17 हजार 458 व गंगापुरसिटी पंचायत समिति क्षेत्र में एक लाख 60 हजार 134 ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे।

अंतिम प्रशिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मतदान कार्मिकों से निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण तरिके से मतदान सम्पन्न करवाने की अपील की।वही पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही बदमाश परवर्ती के लोगो को पाबंद करवाया गया है ,लाइसेंसी हथियार जमा करवाये गये है,असामाजिक तत्वों को पाबंद करवाया गया है ,जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जाब्ता लगाया गया है ,प्रत्येक पोलिंग बूथ पर महिला कांस्टेबल व होमगार्ड तथा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर 18 से 20 का जाब्ता लगाया गया है। मोबाइल पार्टियां क्षेत्र में रहेंगे,रिजर्व जाब्ता रखा गया है,संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर एक तीन का हथियार बंद अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम चरण के चुनावों को लेकर शान्तिपूर्ण तरिके से मतदान सम्पन्न कराने को लेकर दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 14 सुपरवाइजर पुलिस अधिकारियों के साथ ही 2000 पुलिसकर्मी लगाए गए है । गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिले में तीन चरणों मे पंचायत चुनाव होने है।ऐसे में प्रथम चरण के चुनावों के तहत कल 26 अगस्त को बामनवास व गंगापुरसिटी पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होने है।ऐसे में आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई।