करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं को उनको अवगत करवाया इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने शीघ्र ही समस्या समाधान का अश्वासन दिया।
धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने बताया कि गुरूवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी से मुलाकात कर कोविड-19 की द्वितीय लहर के समय में सेवा ही संगठन के तहत किये गये कार्यों के संबंध में जानकारी दी एवं संसदीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों जैसे धौलपुर-करौली-सरमथुरा-गंगापुरसिटी रेल परियोजना एवं केन्द्रीय विद्यालय हिण्डौन के संबंध में चर्चा की।
सांसद डा. राजोरिया ने दोनों जिलों में मेडीकल कॉलेज की घोषणा हेतु उनका धन्यवाद दिया तथा मेडीकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इसके साथ ही पी.एम. केयर फन्ड से डी.आर.डी.ओ. द्वारा 300 बैड के चिकित्सालयों हेतु नवीन ऑक्सीजन प्लान्टों की स्वीकृति हेतु आभार व्यक्त किया।डा. राजोरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोविड - 19 की द्वितीय लहर के दौरान क्षेत्र की स्थितियों तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं, पी.एम. केयर फन्ड के तहत डी.आर.डी.ओ. द्वारा स्थापित किये जा रहे ऑक्सीजन प्लान्टों, टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली साथ ही क्षेत्र से संबंधित अन्य विकास के मुद्दों पर चर्चा की साथ ही जल्दी ही समस्या समाधान का अश्वासन दिया।
करौली से विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर,



0 टिप्पणियाँ