करौली से अवनीश पाराशर

निजी सहायक प्रहलाद यादव ने बताया कि राज्यमंत्री युवा मामले एवं खेल कौशल नियोजन एवं उद्यमिता परिवहन एवं सैनिक कल्याण विभाग प्रभारी मंत्री अशोक चांदना 30 अगस्त सोमवार को करौली पहुंचकर दोपहर 2:00 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे इसके पश्चात 4:00 बजे बंध वारेठा अभ्यारण में सम्मिलित किए गए मासलपुर क्षेत्र के चार वन खंडों को अभ्यारण क्षेत्र से मुक्त रखने के संबंध में संघर्ष समिति के साथ बैठक करेंगे व  4:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे इसके पश्चात प्रभारी मंत्री जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।