चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,
चित्तौडग़ढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में किला रोड पर एक गाय के बछड़े का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक रूप से गाय के बछड़े को कुत्तों द्वारा नोचे जाने की जानकारी मिली है। वहीं घटना को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर एकत्रित हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:00 बजे कोतवाली थाना पुलिस चौकी किला रोड पर एक गाय के बछड़े का सिर पड़ा होने की सूचना मिली जिस पर कोतवाल तुलसीराम दुर्ग चौकी प्रभारी भूर सिंह शहीद पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचे। और सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। वहीं घटना को लेकर सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के मुकेश नाहटा धर्मेश भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हो गये। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि गाय के बछड़े की सिर पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें 6 से 7 माह के गाय के बछड़े को कुत्तों द्वारा नोचे जाने की जानकारी सामने आई है वही चित्तौड़ आठम महोत्सव समिति के मुकेश नाहटा आवारा घूमने वाले कुत्तों के रोकथाम के लिए कार्रवाई करने की मांग की है जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


0 टिप्पणियाँ