करौली से अवनीश पाराशर
कोविड -19 के प्रदेशव्यापी टीकाकरण में करौली जिले के टीकाकर्मी की राह को अब नदी और डांग भी नहीं रोक पा रहे है, आंशकित तीसरी लहर से जिलेवासियों को बचाने का कार्मिकों के जज्बे ने राह में आडे आये नदी-नालों को पार करा दिया है ।
सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि टीकाकर्मी टीम का एक ऐसा साहसयुक्त और उत्साह पूर्ण कार्य जिला मुख्यालय पर सामने आया जिसमें टीकाकृमी टीम ने भद्रावती नदी पार कर कल्लादह, चुलीदह पहुंचे और वहां के निवासियों को टीकाकृत किया। टीकाकर्मियों में पीएचएम तेनसिंह, जीएनएम अंकित पाराशर, सीएचए भगवानसिंह और पंकज सैनी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ