करौली से अवनीश पाराशर

करौली स्वास्थ्य भवन परिसर स्थित कार्यालय में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव और रोकथाम जागरूकता परक आईईसी सामग्री का विमोचन सीएमचओ डॉ. दिनेशचंद मीना और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीशचंद मीना  द्वारा किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक मोहम्मद हिसार, डाटा मैनेजर अंकुर सिंघल, डीएसी विश्वेन्द्र शर्मा और आईईसी समन्वयक लखनसिंह लोधा मौजूद रहे।

डॉ मीना ने आईईसी सामग्री का विमोचन कर कहा कि जागरूकता में आईईसी सामग्री का महत्वपूर्ण योगदान है,  आमजन तक बचाव और जागरूकता संदेशो को पहुंचाने के लिए मुद्रित आईईसी सामग्री संस्थाओं पर प्रदर्शित हो, आमजन संदेशो को पढ कर समझे और बचाव गतिविधियों का काम में लें। उन्होनें कहा कि मुद्रित आईईसी द्वारा मच्छरों को पनपने के स्थानों, स्वाईन फ्लू से बचाव घटकों, मौसमी बीमारियों से बचाव, गतिविधियों और बरसातों में रविवार को कूलरों, फूलदानों, गमले ट्रे, छत पर कबाड, पानी एकत्रित स्थानों की सफाई के लिए प्रेरित कर मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने में सफल होंगे।